वाक्य एवं रचना के आधार वाक्य

वाक्य की परिभाषा

दो या दो से अधिक शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं।उदाहरण के लिए ' मोहन पुस्तक पढ़ता है।' यह एक वाक्य है क्योंकि इसका पूर्ण अर्थ निकलता है।


रचना के अनुसार वाक्य के निम्नलिखित तीन भेद हैं-
1 - सरल वाक्य 
2 - संयुक्त वाक्य 
3 - मिश्र वाक्य


1 - सरल वाक्य

जिस वाक्य में एक क्रिया होती है उसे सरल वाक्य कहते हैं। सरल वाक्य में एक क्रिया का होना आवश्यक है।
जैसे-
राजेश बीमार है।     
माताजी ने शीला को एक साड़ी दी ।

2- संयुक्त वाक्य

जिस वाक्य में दो या अधिक/मुख्य तथा स्वतंत्र उपवाक्य होते हैं, वे संयुक्त वाक्य कहलाते हैं। ये दोनों पूर्ण अर्थ देने में सक्षम होते हैं।

जैसे-

(अ) - राम बाजार गया और संतरे लाया।

(ब) -  सच बोलो परंतु कटु सत्य न बोलो।

3 - मिश्र वाक्य

मिश्र वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य होते हैं, उनमें एक उपवाक्य प्रधान होता है तथा अन्य, एक या अधिक उपवाक्य उस पर आश्रित होते हैं। यह उपवाक्य परस्पर व्यधिकरण योजकों ( जैसे, कि,यदि, अगर, तो, तथापि, इसलिए आदि ) से जुड़े हुए होते हैं।

जैसे
(अ) - शिक्षक ने बताया कि कल स्कूल में छुट्टी होगी।

(ब) - जो व्यक्ति कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।

प्रधान  उपवाक्य =
जिस वाक्य में जो उपवाक्य  स्वतंत्र होता है एवम् उसकी क्रिया मुख्य होती है , वह मुख्य या प्रधान उपवाक्य कहलाता है। 

जैसे=राम ने कहा कि वह नहीं आएगा।

इस वाक्य में ‘राम ने कहा’ प्रधान उपवाक्य है।

आश्रित उपवाक्य =
जिस वाक्य में जो उपवाक्य स्वतंत्र नहीं होता है , वह आश्रित उपवाक्य कहलाता है।

जैसे= राम ने कहा कि वह नहीं आएगा
इस वाक्य में ‘वह नही आएगा।’ आश्रित उपवाक्य है।


सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य 
1 - सरल वाक्य = उसने घर आकर भोजन किया।             
  संयुक्त वाक्य = वह घर आया और उसने भोजन किया।
2 - सरल वाक्य =वह फल खरीदने के लिए बाजार गया।     संयुक्त वाक्य = उसे फल खरीदने थे इसलिए वह बाजार गया।

सरल वाक्य से मिश्र वाक्य

1 -सरल वाक्य = देश के लिए मर मिटने वाला सच्चा देशभक्त होता है।                 
   मिश्र   वाक्य = जो देश के लिए मर मिटता है वही सच्चा देशभक्त होता है।
2 -सरल वाक्य = शिक्षक के सामने छात्र शांत रहते हैं।    मिश्र  वाक्य = जब तक शिक्षक रहता है, छात्र शांत रहते हैं। 

संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य 

1 - संयुक्त = शीलाा ने एक पुस्तक मांगी और वह उसे मिल गई।
      सरल =शीला के पुस्तक मांगने पर उसे मिल गई।
2 - संयुक्त =वह  नहीं आया क्योंकि बीमार है।
     सरल  =वह  बीमारी के कारण नहीं  आया।

संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य

1- संयुक्त वाक्य = वह तेज दौड़ता तो गाड़ी मिल जाती।
  मिश्र   वाक्य = यदि वह तेज दौड़ता तो गाड़ी मिल जाती।
2-संयुक्त वाक्य = मेरी गाय काली है और खेत में चल रही है।
मिश्र वाक्य = मेरी जो गाय काली है वह खेत में चर रही है।

मिश्र वाक्य से सरल वाक्य


1-मिश्र वाक्य =यद्यपि वह मंत्री बन गया है फिर भी उसका व्यवहार पूर्ववत है।

सरल वाक्य =मंत्री बनने पर भी उसका व्यवहार पूर्ववत है।

2-मिश्र वाक्य =चूँकि सुषमा बीमार है इसीलिए वह स्कूल नहीं आई।
सरल वाक्य = सुषमा बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आई।

मिश्र वाक्य से संयुक्त वाक्य 

1-मिश्र वाक्य = जब भी मैं वहां गया, उसने मेरा सत्कार किया।
संयुक्त वाक्य =मैं वहां गया और उसने मेरा सत्कार किया।

2-मिश्र वाक्य =जब वह घर आया तब उसने भोजन किया।
संयुक्त वाक्य =वह घर आया और उसने भोजन किया।







Comments

Post a Comment